मेरठ, दिसम्बर 20 -- देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में आवारा कुत्तों के आतंक से निपटने के लिए अमल शुरू हो गया है। सभी विवि कैंपस एवं कॉलेजों में आवारा कुत्ते रोकने की जिम्मेदारी नोडल ऑफिसर पर होगी। प्रत्येक शिक्षण संस्थान को ना केवल अपने यहां नोडल ऑफिसर नियुक्त करना बाध्यकारी होगा बल्कि इसका विवरण प्रवेश द्वार पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। संस्थान इसकी सूचना संबंधित नगर निकाय एवं प्राधिकरण को भी देंगे। नोडल अधिकारियों के नाम यूजीसी को भी भेजने होंगे। आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा नवंबर में जारी आदेशों के क्रम में यूजीसी ने देशभर के विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों सहित समस्त शैक्षिक संस्थानों के लिए उक्त निर्देश जारी किए हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है शैक्षणिक संस्थानों में नोडल ऑफिसर की नियुक्ति। यूजीसी के अनुसार प्रत्येक शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.