मेरठ, अगस्त 20 -- चौ. चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में एलएलएम एवं एमएड में प्रवेश के लिए आज शहर के चार केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा होगी। दस से 12 एवं दो से पांच बजे की दो पालियों में प्रस्तावित इस परीक्षा में 6387 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। इसमें एलएलएम में 4002 और एमएड में 2385 छात्र-छात्राओं की परीक्षा होनी है। प्रवेश पत्र विवि वेबसाइट पर पहले ही जारी हो चुके हैं। विवि के अनुसार बिना प्रवेश पत्र किसी भी छात्र को केंद्र पर पेपर की अनुमति नहीं मिलेगी। परीक्षा एनएएस कॉलेज, मेरठ कॉलेज, आरजी कॉलेज और कैंपस स्थित कांशीराम शोधपीठ में होगी। कल यानी 21 अगस्त को दो केंद्रों पर केवल एमपीएड-बीपीएड का पेपर होगा। एमए प्राइवेट के रिजल्ट जारी

परिणाम जारी विवि ने एमए एजुकेशन, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिन्दी, इतिहास, दर्शनशास्त्र, गणित, उर्दू, राजन...