विकासनगर, जनवरी 28 -- सहसपुर स्थित सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय श्री गुरुराम राय इंटर कॉलेज में कैम्पस एक्टिव वियर लिमिटेड के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं को जूते वितरित किए गए। इस दौरान कंपनी की ओर से करीब 14सौ छात्रों को जूते कैंपस के जूते वितरित किए। प्रधानाचार्य आलोक बिजल्वाण ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को सहायता प्रदान करना तथा उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। बच्चों को नए जूते पाकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। संस्था के पदाधिकारियों ने बच्चों को स्वच्छता, अनुशासन एवं नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य कंपनी के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं तथा समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। कैम्पस एक्टिव वियर लिमिटेड क...