आजमगढ़, मार्च 20 -- सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आंखीपुर बाजार में बुधवार की शाम चौहान समाज के युवाओं ने कैंडिल मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की। गोरखपुर में राजकुमार चौहान हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन कर रोष जताया। जिलाध्यक्ष सुनील चौहान (सम्राट पृथ्वीराज चौहान शब्दभेदी सेना) ने कहा कि स्व. राजकुमार चौहान चौहान समाज के मजबूत नेता थे। यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। प्रदर्शन करने वालों में सुनील चौहान, राम विजय उर्फ फागू चौहान, रूपचंद सिंह चौहान, रवि चौहान, रामाशीष चौहान, कृष्णा चौहान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...