प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। क्रिसमस का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है शहर के गिरजाघरों में रौनक बढ़ती जा रही है। प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इस क्रम में रविवार को काटजू रोड स्थित सेंट जॉन्स चर्च में रविवार को प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की खुशी में कैंडल लाइट सर्विस का भव्य आयोजन हुआ। 155 वर्ष पुरानी इस गौरवशाली परंपरा वाले चर्च में 'अंधकार में ज्योति का उदय' थीम पर आधारित क्रिसमस सीजन की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ चर्च के प्रेसिबिटर इंचार्ज पादरी शशि प्रकाश ने किया। मुख्य अतिथि लखनऊ डायोसिस के बिशप मॉरिस एडगर दान ने कहा कि दुनिया का कोई अंधेरा भी ईश्वर की दिव्य ज्योति को बुझा नहीं सकता। मुख्य आकर्षण सेंट जॉन्स चर्च की कव्वाली गायन मंडली की प्रस्तुति 'वो एक बालक' रहा। जमुना चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.