लखीसराय, अप्रैल 6 -- लखीसराय। एक प्रतिनिधि शहर में देर रात निकले कैंडल मार्च के कारण शहीद द्वार के पास करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के सड़क पर उतरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, कैंडल मार्च के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मुख्य सड़क से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान यातायात का दबाव बढ़ गया और शहीद द्वार के आसपास का इलाका पूरी तरह जाम की चपेट में आ गया। स्थिति यह हो गई कि बाइक और चार पहिया वाहनों की लंबी लाइन दोनों ओर लग गई, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए काफी मशक्कत की। पुलिसकर्मियों ने धीरे-धीरे वाहनों को आगे-पीछे कर रास्ता साफ करने का प्रयास किया। जाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.