धनबाद, जून 21 -- विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से बिहार में हुए कथित एनकाउंटर के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। शनिवार को लोग आठ लेन स्थित बिनोद बिहारी चौक पर जुटे, जहां कैंडल मार्च निकाल कर भोजपुर जिला के भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर उपस्थित समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि भरत तिवारी का एनकाउंटर नहीं किया गया, बल्कि हत्या की गई है। पूरे प्रकरण का जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए। कैंडल मार्च में उपस्थित समाजसेवी पप्पू सिंह ने घटना में संलिप्त पुलिसकर्मियों पर 302 धारा के तहत हत्या का मुकदमा चलाने की मांग की। कहा कि भरत तिवारी का एनकाउंटर नहीं बल्कि कोल्ड ब्लडेड मर्डर किया गया है। यह भी पढ़ें- भोजपुर एनकाउंटर को लेकर मानवाधिकार आयोग में याचिका सभी की नारको व पॉलिग्राफी टेस्ट होनी चाहिए। कैंडल मार्च में विनोद मिश्रा, ...