भभुआ, जून 24 -- चांद में अमर रहे के नारे के बीच सड़क पर किया प्रतिरोध मार्च जस्टिस फार सोशल वर्कर ने की शहीद का दर्जा देने की मांग चांद, एक संवाददाता। जस्टिस फार सोशल वर्कर द्वारा चांद बाजार में बुधवार की शाम कैंडल मार्च निकालकर एनकाउंटर में मारे गए भरत-भूषण तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और अमर रहे के नारे लगाए। यह भी पढ़ें- -भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि, निकाला कैंडल मार्चमार्च में शामिल लोग वक्ताओं ने कहा कि पुलिस ने भरत की हतया की है। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए भरत को शहीद का दर्जा देने की मांग की। कैडिल मार्च में शामिल युवा चांद चौक से बाजार होते हुए ब्लाक मोड़ तक गये। वह त्वरित न्याय की मांग कर रहे थे। प्रखंड प्रमुख चन्दन सिंह ने कहा कि एकाउंटर को लेकर देशभर और बिहार-झारखंड में लोगों में गहरा आक्रोश है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भ...