कैंडल मार्च निकाल कार्मिकों ने मांगी पुरानी पेंशन
अल्मोड़ा, जुलाई 26 -- कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए शिक्षकों व कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शन कर सरकार पर कर्मचारियों को मांग को अनसुना करने का आरोप लगाया। कहा कि पुरानी पेंशन लागू होने तक आंदोलन जारी रहेगा। एनएमओपीएस के आह्वान पर कार्मिकों ने रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कैंडल मार्च भी निकालकर विरोध जताया। मार्च रामलीला मैदान से मुख्य बाजार, सोमनाथ खेल मैदान होते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंचा। कार्मिकों ने कहा कि लंबे समय से वह पुरानी पेंशन योजना को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार कार्मिकों की मांग को अनसुना कर रही है। यह भी पढ़ें- Almora News: 'पुरानी पेंशन जल्द लागू करें' यहां ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी, ब्लॉक मंत्री केशव जोशी, बलबीर बिष्ट, विमल लोहनी, नरेंद्र बोरा, भावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.