औरंगाबाद, दिसम्बर 23 -- बांग्लादेश में हिंदू दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में अनुमंडल मुख्यालय के भखरुआं चौक पर हिंदू युवा वाहिनी की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस खान का पुतला दहन किया गया। इस दौरान दीपू चंद्र दास को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कैंडल मार्च और पुतला दहन का नेतृत्व हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुन्ना तिवारी, विकास तिवारी और अभिलाष तिवारी ने किया। प्रदर्शन के दौरान आतंकवाद मुर्दाबाद और हत्यारों को फांसी दो जैसे नारे लगाए गए। मौके पर मौजूद भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी ने इस घटना को निंदनीय और कायरतापूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एक निर्दोष की जान गई है और इस जघन्य घटना में शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कैंडल मार्च और पुतला दहन में अजय कुशव...