मऊ, फरवरी 2 -- मऊ। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन शनिवार की शाम परिवहन और यातायात विभाग की ओर से नगर के गाजीपुर तिराहा पर कैंडल मार्च निकाल किया गया। इस दौरान मार्ग दुर्घटना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक किया गया। इस दौरान एआरटीओ सुहैल अहमद, यातायात प्रभारी श्याम शंकर पांडेय, संजय यादव, महमूद अहमद, तारा सिंह चौहान, आनन्द कुमार सिंह, अशोक कुमार पाण्डेय, अमित कुमार, करूणा निधि राय, जन्मेजय यादव, अनूप कुमार, दुर्गविजय यादव, स्वामीनाथ यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.