कुशीनगर, मार्च 2 -- कप्तानगंज, निज संवाददाता। अमेरिका एवं इजराइल के संयुक्त हवाई हमले में इरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। कप्तानगंज कस्बे में निवास करने वाले शिया समुदाय के लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कैंडल मार्च निकाला और अपनी शोक संवेदना जताई। एडवोकेट मिर्जा इलियास हैदर तथा एडवोकेट मिर्जा एकतेदार हुसैन के नेतृत्व में शिया समुदाय के लोगों ने मस्जिद में नमाज पढ़ने से पहले कैंडल मार्च निकाला। शिया समुदाय के लोगों ने अमेरिका तथा इजराइल की कार्रवाई को कायरतापूर्ण करार दिया। इन लोगों ने इसे ईरान के सर्वोच्च नेता 88 वर्षीय खामनेई की बर्बरतापूर्वक हत्या बताया और इसे आतंकवादी घटना करार दिया। कहा कि मरहूम खामनेई शिया समुदाय के रक्षक थे तथा उन्होंने इराक, जॉर्डन, फिलिस्तीन, युगांडा, यमन सहित हर...