श्रावस्ती, जून 25 -- श्रावस्ती,संवाददाता। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की ओर से जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार मिश्रा की अगुवाई में कथित फर्जी एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के मामले को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। इसके बाद निष्पक्ष जांच की मांग की गई। कैंडल मार्च इकौना कस्बे में जगत जीत इंटर कॉलेज होते हुए तहसील इकौना पर समाप्त किया गया। कैंडल मार्च के साथ विरोध प्रदर्शन के दौरान भरत भूषण तिवारी अमर रहे, अनपढ़ लोगों की सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी, सवर्ण विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी, तख्त बदल दो ताज बदल दो हत्यारों का राज बदल दो जैसे नारे लगाते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- कैंडल मार्च निकाल भरत तिवारी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला अध्यक्ष सर्वेश क...