उन्नाव, जून 11 -- बांगरमऊ। संत मिलनदास हत्याकांड के मामले में बुधवार देर शाम व्यापारियों ने तिकोनिया पार्क तिराहा पर मोमबत्ती जलाकर मौन धारण किया। नगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत गुप्ता के नेतृत्व में चेयरमैन रामजी गुप्ता, मनीष तिवारी, शरद अग्रवाल आदि व्यापारियों ने देर शाम तिराहे पर इकट्ठा होकर मोमबत्ती जलाकर साधु मिलन दास की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा व्यापारियों ने दोषियों पर जल्द से जल्द सख्त से सख्त कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। यह भी पढ़ें- यूपी : संत की हत्या को लेकर तनाव, पुलिस छावनी बना इलाका; सभासद के अहाते पर चला बुलडोजर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...