मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मोतीपुर। बोअरिया गांव स्थित भगवती मंदिर परिसर में शनिवार को पुलवामा में आतंकी हमले की बरसी पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। नितेश कश्यप के नेतृत्व में युवाओं ने पौधरोपण कर अमर सपूतों को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि 14 फरवरी को आतंकियों के कायराना हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। मौके पर कुंदन सिंह, पंकज सिंह, आदित्य कुमार, ऋषभ पटेल, पवन कुमार, राकेश कुमार, दिनेश कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.