प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज। लखनऊ में हुए अग्निकांड में 15 युवाओं की मौत पर कालिंदीपुरम जागृति समिति की ओर से बुधवार शाम जागृति चौराहे पर कैंडल जलाकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष जेपी तिवारी ने किया। श्रद्धांजलि सभा में महासचिव प्रदीप कुमार तिवारी, लवकुश सिंह एडवोकेट, अशोक सिंह चौहान, कैप्टन कुंवर आर सिंह, मनोज तिवारी, अरविंद अच्युत, आनंद पांडे, लालजी त्रिपाठी, दीनानाथ वर्मा, आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मृतक विद्यार्थियों को दी श्रद्धांजलि, रखा मौन यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड में मरे विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड में मरे विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की ...