वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आंधी-पानी से कैंट स्टेशन के सर्क्युलेटिंग एरिया में 25 फीट ऊंचा हाईमास्ट गिरने से ऑटोरिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। मुख्य भवन पर 'वाराणसी जंक्शन' का बोर्ड गिरकर टूट गया। इसमें किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है। अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार यादव और स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने क्रेन मंगवाकर हाईमास्ट हटवाया। प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन का टिन शेड आंधी में उड़ गया। मुख्य भवन की छत से खाली पानी टंकी नीचे गिर पड़ी। खराब मौसम ने थामी ट्रेनों की रफ्तारकैंट स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों पर आंधी-पानी का आंशिक असर पड़ा। बलिया-एलटीटी कामायनी एक्सप्रेस, थावे-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, वाराणसी-रांची वंदेभारत एक्सप्रेस, छपरा-सूरत क्लोन स्पेशल, वाराणसी-सुल्तानपुर पैसेंजर और सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.