कैंट स्टेशन पर लावारिस मिली शराब की खेप
वाराणसी, सितम्बर 3 -- वाराणसी। कैंट स्टेशन स्थित प्लेटफ़ॉर्म नम्बर 6-7 के लोहता छोर पर बुधवार को एक ट्रॉली बैग लावारिस मिला। आरपीएफ और सीआईबी की तलाशी में अंदर से 12.750 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर के अनुसार कुल शराब की कीमत 13 हजार 120 रुपए आंकी जा रही है। माल जब्त कर लिया गया है। आबकारी अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी करने वाली टीम में जीआरपी के उपनिरीक्षक राजबहादुर, सीआईबी के एएसआई राकेश कुमार सिंह, आरपीएफ के एसएसआई शिव कुमार, सीआईबी के कांस्टेबल सतीश यादव सहित अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.