वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी। कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर मंगलवार रात लगभग 10 बजे महिला यात्री ने बच्ची को जन्म दिया। इमरजेंसी मेडिकल रूम के स्टॉफ ने उसकी डिलीवरी कराई। फिलहाल कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में जच्चा-बच्चा को भर्ती कराया गया है। औरंगाबाद (बिहार) के आमोद और उनकी गर्भवती पत्नी 38 वर्षीय नीरू रफीगंज (बिहार) जाने के लिए कैंट स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में थे। इसी दौरान नीरू को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। आमोद ने प्लेटफार्म पर मौजूद रेलकर्मियों से मदद मांगी। मौके पर इमरजेंसी मेडिकल रूम का स्टाफ पहुंच गया और डिलीवरी कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.