वाराणसी, जनवरी 31 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी जंक्शन (कैंट) स्टेशन के पास शनिवार सुबह लगभग 10.20 बजे मैसूरु-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-22687) के खाली रैक का लगेज ब्रेक और जनरेटर यान पटरी से उतर गया। घटना उस समय हुई, जब प्लेटफार्म नम्बर-4 से यात्रियों के उतरने के बाद खाली रैक यूनिवर्सल वाशिंग डिपो में जा रहा था। इसी दौरान पावर केबिन से लगभग 100 मीटर आगे यान बेपटरी हो गया। हालांकि अन्य ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ा। मौके पर एडीआरएम बृजेश कुमार यादव, स्टेशन डायरेक्टर समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। टूल वैन भी पहुंच गई। इसके बाद इंजन सहित अन्य कोचों को वाशिंग डिपो रवाना कर दिया गया। कर्मचारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक मशक्कत कर जैक और अन्य उपकरणों के सहारे कोच को पटरी पर खड़ा कर दिया। हादसा कैसे हुआ, यह फिलहाल स्पष्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.