वाराणसी, जनवरी 16 -- वाराणसी। कैंट स्टेशन स्थित इमरजेंसी मेडिकल रूम (ईएमआर) में शुक्रवार को एक महिला यात्री ने बच्ची को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। डॉ. आम्बेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस के बी-3 कोच में मुनीम अली पत्नी 21 वर्षीय खातिजा यास्मीन के साथ झांसी से कटिहार जा रहे थे। रास्ते में यास्मीन को तेज प्रसव पीड़ा हुई। रनिंग स्टाफ ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। कैंट स्टेशन पर पहले से मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिला को अटेंड किया और तत्काल इमरजेंसी मेडिकल रूम में प्रसव के लिए ले गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...