कैंट स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बने टॉयलेट हो पानी की व्यवस्था
आगरा, मई 10 -- प्रीपेड ड्राइवर एकता यूनियन ने रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल से मुलाकात की। यूनियन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से केंद्रीय राज्यमंत्री को आगरा कैंट स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में महिलाओं की दयनीय स्थिति से अवगत कराया। समस्या के समाधान की मांग की। यूनियन के महामंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया में महिलाओं के लिए नि:शुल्क टॉयलेट की सुविधा व सभी के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि सर्कुलेटिंग एरिया में पांच पार्किंग हैं, सेकंड क्लास जनरल टिकट विंडो है, आरक्षण केंद्र भी है। कहीं भी पेयजल की व्यवस्था नहीं है और न ही कोई टॉयलेट है। सर्कुलेटिंग एरिया में डीलक्स टॉयलेट में गरीब यात्री 10 रुपये देने में असमर्थ है। टॉयलेट न होने की वजह से प्लेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.