वाराणसी, मई 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंट स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार और विजया नगरम मार्केट में अवैध रूप से खड़े ठेले और गुमटियां हटाई गईं। कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेल पुलिस, सिविल पुलिस तथा नगर निगम की टीम शामिल रही। कई ठेले और गुमटियां जब्त भी की गईं। इस संबंध में स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने चर्चा कर संयुक्त अभियान चलाए जाने रणनीति बनाई थी। जिसमें नगर निगम के विशेष दस्ते का सहयोग लेकर उसको क्रियान्वित किया गया। अवैध ठेलों के खड़े रहने से जहां एक और स्टेशन का मार्ग अवरुद्ध होता था। सड़क पर जाम लगता था तो दूसरी और उनके द्वारा फैलाए जा रहे कचरे से सफाई प्रबंधन में भी बाधा उत्पन्न होती थी। अभियान में अपर नगर आयुक्त संगम लाल, उप नगर आयुक्त जितेन्द्र आनंद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षकराजन सिं...