वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी। कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर-8 स्थित शौचालय में दुर्व्यवहार की शिकार महिला यात्री ने रेलसेवा पोर्टल पर शिकायत की है। शिकायती पोस्ट में महिला ने बताया कि नि:शुल्क यूरिनल (लघुशंका) लिखे बोर्ड को फाड़ दिया गया है। जहां यात्रियों से लघुशंका के लिए पांच रुपए वसूल किया गया। महिला ने कर्मचारी के खिलाफ दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...