वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंट स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों को पूरी तरह शेड से ढंका जाएगा। द्वितीय प्रवेश द्वार यात्री सुविधाओं का विकास भी किया जाएगा। उत्तर रेलवे ने 12 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। अब टेंडरिंग की प्रक्रिया चल रही है। दरअसल, कैंट स्टेशन पर रोज 70000 से एक लाख यात्रियों का आवागमन (फुटफाल) होता है। कुछ वर्ष पहले इस स्टेशन को एनएसजी-01 का दर्जा मिलने के बाद यात्री सुविधाओं में लगातार इजाफा किया जा रहा है। वर्तमान में प्लेटफार्म नम्बर एक से नौ तक का काफी हिस्सा खुला होने से यात्रियों को दिक्कत होती है। ठंड, गर्मी और बारिश में यात्री जहां-तहां शरण लेते हैं। कारण यह कि लगभग दो वर्ष पहले इन प्लेटफार्मों की लम्बाई मानक के हिसाब (650 मीटर या इससे अधिक) से बढ़ा दी गई। इससे काफी हिस्सा खुला हो गया। प...