वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी जंक्शन (कैंट) स्टेशन के मुख्य भवन में नया सीसी टीवी कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें लगी 12 स्क्रीनों से स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सकेगी। इससे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं और की निगहबानी हो सकेगी। आपराधिक घटनाओं की रोकथाम में भी काफी मददगार बनेगा। दरअसल, कैंट स्टेशन पर ट्रेनों और यात्रियों की संख्या बढ़ी है। यहां प्रतिदिन औसतन 70000 यात्रियों का आवागमन होता है। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य प्रवेश द्वार, सेकेंड एंट्री, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्मों, मुख्य भवन, यात्री हालों, यात्री आश्रय समेत अन्य जगहों पर 122 से ज्यादा सीसी कैमरे लगाए गए थे। पिछले दिनों 65 नए कैमरे लगने से अब संख्या 187 हो गई है। अबतक मुख्य भवन में बने कंट्रोल रूम में नौ स्क्रीनों से निगरानी हो र...