वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बुधवार को जवाहर नगर एक्सटेंशन स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय जनसम्पर्क कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान लोगों की व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याओं को विधायक ने सुनकर त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए संबंधित विभागीय अफसरों को निर्देश दिए। इस दौरान विधवा पेंशन नहीं आने, खुद की भूमि पर अवैध निर्माण, खुले नाले, गंदगी समेत कई शिकायतें सामने आईं। जनसुनवाई में कुशाग्र श्रीवास्तव, अभिषेक, रजनीश पाठक आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...