मेरठ, मई 9 -- मेरठ। किला रोड जेल चुंगी पर वार्ड 46 में गली न 3 निर्माण कार्य का शुभारम्भ करने आए विधायक अमित अग्रवाल ने क्षेत्र का दौरा किया साथ में जनसमस्या को सुना। किला रोड व्यापार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में बाजार की समस्या से अवगत कराया। व्यापारियों ने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, निगम की कूड़े की गाड़ियों के कारण होने वाली गन्दगी के साथ जाम संबंधित समस्या को अवगत कराया, अध्यक्ष आशीष अग्रवाल द्वारा आगामी होने वाले सड़क चौड़ीकरण संबंधित समस्याओं को रखा कैंट विधायक अमित अग्रवाल द्वारा समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय सोनकर, पार्षद हर्षपाल सिंह, दिनेश चौधरी, विक्रम सिंह, सुमित बंसल, मल्लिकार्जुन शर्मा, परवीन गुप्ता, मनीष रस्तोगी, सचिन...