देहरादून, मार्च 2 -- कैंट विधानसभा क्षेत्र के बल्लीवाला स्थित वैडिंग पॉइंट में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गढ़वाली लोक धुनों के साथ ब्रज की फूलों की होली का उल्लास देखने को मिला। समारोह का शुभारंभ गढ़वाल के प्रसिद्ध लोकगीत "खोली के गणेश" की मंगलध्वनि के साथ हुआ। जिसने पूरे वातावरण को पारंपरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद राधा-कृष्ण लीला की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। विष्णु अवतार लीला एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मंच को जीवंत बनाए रखा। वृंदावन की प्रसिद्ध फूलों की होली की तर्ज पर पुष्प वर्षा के साथ होली खेली गई, जिससे पूरा परिसर रंग और उमंग से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के अंत में गढ़वाल की पारंपरिक ढोल-दमाऊं की थाप पर 'मोल्यार गढ़वाल होलियारों की टीम' ने ऐसा रंग जम...