कानपुर, मार्च 3 -- चकेरी। कैंट स्थित गोल्फ क्लब के पास मंगलवार को पुलिया निर्माण स्थल पर एक अनियंत्रित होकर लोडर पलट गया। चालक मामूली रूप से चुटहिल हो गया। यातायात पुलिस कर्मियों ने रहगीरों की मदद से चालक लोडर को हटाया। जाजमऊ के अशरफाबाद निवासी चालक दानिश खान ने बताया कि वह अशरफाबाद से इंटीरियर का सामान लादकर स्वरूप नगर जा रहे थे। गोल्फ क्लब पार करने के बाद कच्ची सड़क पर लोडर उतारते समय वह अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे दानिश चुटहिल हो गए। सूचना पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्प्ताल भेजा। करीब 20 मिनट के भीतर राहगीरों की मदद से वाहन को हटवाया गया। दानिश के अनुसार, उनका लोडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और इंटीरियर का सामान भी टूट गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.