कैंट भाजपा ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
रामगढ़, जून 28 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय के निर्देश में सभी बूथों पर हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक जागरूकता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा देश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें जन-जन तक पहुंचाने और समाज के प्रत्येक वर्ग को इन जनहितकारी अभियानों से जोड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी बूथ अध्यक्ष, 'मन की बात' कार्यक्रम प्रभारी सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.