वाराणसी, जून 25 -- वाराणसी। कैंट बस अड्डे से गोंडा जा रही बस में बुधवार रात सवार परिचालक ने एक बुजुर्ग यात्री को धकेल दिया। वह जमीन पर गिर गया। इसपर यात्री भड़क गए। चालक ने बस रोककर बुजुर्ग को चढ़ाया। बुजुर्ग के टिकट कटाने के बाद अपना बकाया पैसा मांगने पर यह घटना हुई। गोंडा डिपो की बस बुधवार रात जौनपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या होकर गोंडा के लिए रवाना हुई। यात्रियों का कहना है कि टिकट काटने के बाद जौनपुर से पहले उतरने वाले यात्रियों ने कंडक्टर से अपना बकाया पैसा मांगा। इसपर परिचालक ने आगे देने को कहा। इसी दौरान एक बुजुर्ग से कंडक्टर की कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- यात्री ने पूछा बस कहां जाएगी, कंडक्टर ने उतार दिया मामला बढ़ते देखकर चालक ने बस धीमी कर दी। आरोप है कि परिचालक ने गुस्से में चलती बस से उसे धक्का दे दिया। संयोग ही रहा कि उस समय बस की ...