वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी। लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के बीम में घुसे विक्षप्त ने सोमवार को खूब छकाया। राहगीरों पर पत्थर फेंकने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की मदद से उसे नीचे उतारा गया। युवक को पकड़ कर पुलिस अपने साथ ले गई। कैंट स्टेशन के सामने पीलर संख्या -55 पर दोपहर तीन बजे अफरा-तफरी का माहौल था। पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने स्टेयर की मदद से युवक को उतारा। विक्षिप्त की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर के लुटपुट साहनी के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...