वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी। कैंट स्टेशन के मुख्य प्रवेश और निकास द्वार पर मंगलवार को ठेला और ऑटो रिक्शावालों का कब्जा रहा। इससे यात्रियों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इससे जाम की समस्या भी उत्पन्न हो गई। मंगलवार की दोपहर नई दिल्ली-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस आने के बाद भीड़ अचानक बढ़ गई थी। प्रवेश तथा निकास द्वार पर बाहर निकले में परेशानी के दौरान आपत्ति पर ठेला दुकानदार यात्रियों से उलझ गए। दोनों पक्ष में जमकर कहासुनी हुई। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान आरपीएफ और जीआरपी का कोई भी जवान मौके पर नहीं दिखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...