शाहजहांपुर, जून 12 -- शाहजहांपुर। अति संवेदनशील कैंट क्षेत्र में ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहे एक युवक को शुक्रवार को मिलिट्री पुलिस ने हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान रोजा थाना क्षेत्र के दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी निवासी आर्यन वर्मा पुत्र अनिल कुमार वर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ मेंआरोपी ने बताया कि नीट परीक्षा में असफल होने के बाद आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉर्प में डॉक्टर बनने का सपना पूरा न सका तो उसने अपनी दिल की मरीज मां को यह कहकर सांत्वना दी कि उसका चयन हो गया है। सेना को जनवरी से ही एक फर्जी अधिकारी के शहर में घूमने की जानकारी मिल रही थी। इसके बाद एडन कमांडेंट के नेतृत्व में उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जाने लगी। पूर्व सैनिकों ने एक कार्यक्रम के बहाने आर्यन को शहीद संग्रहालय में बुलाया। यहां पहले से एक्टिव मिलिट्री पुलिस आर्यन को हि...