गोरखपुर, अप्रैल 15 -- कैंट क्षेत्र के जिला पंचायत रोड स्थित एक दुकान के रेस्ट रूम में युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान गंगोत्री (25) के रूप में हुई है, जो महराजगंज जिले के पुरेन्द्रपुर थाना क्षेत्र के करमैनी गांव की निवासी थी। जानकारी के मुताबिक, संबंधित दुकान करीब सात साल पहले खोली गई थी। दुकान बंद थी और अंदर से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि दुकान का शटर बाहर से गिरा हुआ था। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शटर खुलवाया, तो अंदर रेस्ट रूम में युवती का शव पड़ा मिला। शव मिलने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके ह...