मेरठ, जून 7 -- मेरठ। तीन लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार हुए कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा पर अब रक्षा मंत्रालय से कार्रवाई तय है। गिरफ्तारी को लेकर कैंट बोर्ड की ओर से मध्य कमान को गोपनीय रिपोर्ट भेज दी गई है। अब मध्य कमान से रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय भेजे जाने की सूचना है। हालांकि कैंट बोर्ड प्रवक्ता जयपाल सिंह तोमर का कहना है कि अभी कार्रवाई की जानकारी नहीं है। 29 मई को सीबीआई ने गांधी बाग के ठेके को लेकर तीन लाख रुपये रिश्वत के साथ कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। 30 मई को सीबीआई ने गाजियाबाद की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। अब 12 जून को मामले की होगी। उधर, सीबीआई की ओर से लिखित सूचना दिए जाने के बाद कैंट बोर्ड की ओर से मध्य कमा...