कानपुर, अप्रैल 16 -- कानपुर। सर्किट हाउस रोड पर रास्ता चौड़ीकरण की वजह से और मीरपुर में प्रदूषित जलापूर्ति की वजह से काटी गई वाटर लाइन के स्थान पर नई पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके अलावा 60 लाख से अधिक की सड़कों का एजेंडा तैयार कर लिया गया है। शुक्रवार की बोर्ड बैठक में इन मसलों सहित सातों एजेंडे पर सर्वसम्मति बनने पर हरी झंडी दी जाएगी। बोर्ड सदस्य लखन ओमर ने बताया कि बोर्ड की शुक्रवार को बिग्रेडियर की अध्यक्षता और कैंटोमेंट के सीईओ की मौजूदगी में होने वाले बोर्ड बैठक में कई और विकास कार्यों पर मुहर लगेगी। कई जगह सौंदर्यीकरण के कार्य, स्वच्छता अभियान के तहत बजबजाने वाली नालियों को भी बंद कराने के प्रस्ताव शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...