गोरखपुर, जून 2 -- 50 से अधिक सलवार-सूट और शादी के लहंगे जले गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता।

आग लगने का कारण कैंट क्षेत्र में पंडित हरिहर प्रसाद दूबे रोड स्थित एक बुटीक में मंगलवार तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से सिलाई के लिए रखे गए 50 से अधिक सलवार-सूट, कई लहंगे, ब्लाउज, छह सिलाई मशीनें और अन्य सामान जलकर राख हो गए। घटना में करीब तीन से चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

आग पर काबू पाने के प्रयास शुक्ला गैस एजेंसी के बगल स्थित ज्योति बुटीक से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने धुआं निकलता देखा तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग की तीव्रता को देखते हुए पहले क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग...