मेरठ, अप्रैल 29 -- कैंट आर्मी क्षेत्र को एलपीजी फ्री जोन हो गया है। गेल गैस लिमिटेड ने आर्मी के 7200 आवासों को पीएनजी कनेक्शन जारी कर दिए हैं। अब इन सभी सरकारी आवासों को भूमिगत पाइप लाइन के जरिये पाइप्ड नेचुरल गैस दी जाने लगी है। यह जानकारी गेल गैस लिमिटेड के महाप्रबंधक विनय कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से ऐसे सभी क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन देने के निर्देश दिए गए हैं, जहां पीएनजी का इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा हो गया है। कैंट क्षेत्र में आर्मी के आवासीय जोन में पीएनजी लाइन बिछाई जा चुकी है। अब वहां बने सभी 7200 आवासों में पीएनजी कनेक्शन कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- जज फार्म, हीरानगर में पीएनजी की सप्लाई शुरू अब इस जोन को एलपीजी फ्री जोन घोषित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...