कानपुर, सितम्बर 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता जीएसटी में हर खर्च पर चुकाया गया टैक्स इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के रूप में वापस नहीं मिलता, लेकिन कानून के तहत कर्मचारी सुविधा देना जरूरी है तो कैंटीन, स्वास्थ्य बीमा और नाइट शिफ्ट की परिवहन सुविधा पर भी आईटीसी मिल सकता है। शनिवार को गेंजेस क्लब में कानपुर जीएसटी सीए एसोसिएशन की ओर से आयोजित संगोष्ठी में अहमदाबाद के सीए वैभव जाजू ने यह जानकारी दी।उन्होंने जीएसटी अधिनियम की धारा 17(5) के प्रावधान समझाते हुए बताया कि 13 सीट तक के यात्री वाहनों की खरीद, मरम्मत, रखरखाव और बीमा पर सामान्यतः आईटीसी नहीं मिलता। क्लब सदस्यता, भोजन-पेय, आउटडोर कैटरिंग, सौंदर्य उपचार, स्वास्थ्य सेवाओं, निजी इस्तेमाल की वस्तुओं, चोरी या नष्ट माल तथा मुफ्त दिए गए नमूने और उपहारों पर भी आईटीसी प्रतिबंधित है। सीए अतुल म...