बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- कोतवाली पुलिस पर कैंटीन संचालक को रिश्वत लेकर हिरासत से छोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। अफसरों ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। क्षेत्र के गांव इस्माईलपुर निवासी बबलू ने बताया कि शराब की दुकान की कैंटीन आवंटित है। चोरी की आशंका के चलते वह और दुकान का संचालक रात को वहीं सोते हैं। मंगलवार की सुबह करीब वह कैंटीन से शौच के लिये जा रहे थे। इस दौरान दो पुलिसकर्मी बाइक से उनके पास पहुंचे और अवैध तरीके से शराब बिक्री करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली ले गये और हवालात में बंद कर दिया।आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उसके पुत्र से तीन हजार लेकर उसे छोड़ा। बताया कि पुलिसकर्मी उनसे व सेल्समैन से प्रतिमाह दो-दो हजार देने की मांग कर परेशान करते रहते हैं। कोतवाली निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि आरोप निराधार हैं। मामले ...