अमरोहा, फरवरी 26 -- गजरौला, संवाददाता। सोमवार रात शहर में कैंटीन संचालक को गोली मारने के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं कैंटीन संचालक का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कुमराला निवासी भूपेंद्र उर्फ भोला तिगरी मार्ग पर पक्के पुल पर शराब की दुकान के पास कैंटीन चलाता है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह कैंटीन पर मौजूद था। बताया जाता है कि तभी वहां पहुंचे कुछ युवकों से भूपेंद्र का किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि एक युवक ने भूपेंद्र की कनपटी से सटाकर गोली मार दी थी। चपेट में आकर भूपेंद्र घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हा...