रुडकी, अगस्त 19 -- झबरेड़ा, संवाददाता। इकबालपुर में शराब के ठेके के पास कैंटीन में दो युवकों के साथ मारपीट और जानलेवा हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका रएक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नन्हेड़ा अनंतपुर निवासी अंकित लांबा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई रजनीश कुमार और आकाश दस अगस्त को शराब के ठेके के पास एक कैंटीन पर गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...