अमरोहा, मई 12 -- हसनपुर। नगर में गजरौला मार्ग स्थित एक कैंटीन पर बैठे युवक पर बाइक सवार तीन युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कपासी निवासी यश कुमार अपने जीजा हरवीर व फुफेरे भाई रोहित के साथ सोमवार दोपहर गजरौला मार्ग स्थित एक कैंटीन पर नाश्ता कर रहा था। इस दौरान यश बाइक में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर चला गया। अचानक बाइक पर सवार तीन लोग आए और हरवीर के साथ मारपीट कर दी। हरवीर घायल हो गया। इसके बाद बाइक सवार भाग निकले। यह भी पढ़ें- बाइक सवार दो युवकों को लाठी-डंडो से पीटा सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची व घायल को नगर सीएचसी में भर्ती कराया। अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.