बेगुसराय, फरवरी 26 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय संयुक्त सवर्ण अधिकार मोर्चा के बैनर तले बेगूसराय स्थित महिला कॉलेज के सामने संविधान निर्माता एवं संविधान सभा के मुख्य संवैधानिक सलाहकार बीएन राव की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कचहरी स्थित केंटीन चौक का नामकरण सर बी. एन. राऊ के नाम पर करने और वहां उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई। मोर्चा ने घोषणा की कि एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मेयर से मिलकर इस संबंध में औपचारिक आवेदन सौंपेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष कुमार ने की। मौके पर धर्मेंद्र कुमार, महेश वत्स, अमन शांडिल्य, अवनीश भार...