फरीदाबाद, मई 11 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय परिसर कैंटीन और फोटो स्टेट बूथ के ठेके की ई-नीलामी अब 13 की बजाय 15 मई कर दी गई है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित तिथि को ई-ऑक्शन पोर्टल पर तत्काल प्रभाव से अपडेट करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि इच्छुक आवेदकों एवं संबंधित पक्षों को समय पर जानकारी उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि ई-नीलामी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी यह भी पढ़ें- UPPSC APO मुख्य परीक्षा की तारीखें घोषित! 28 जून से शुरू होगा एग्जाम, यहां देखें पूरा शेड्यूल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...