कैंटीन एवं आवासों का एसपी ने किया निरीक्षण
भदोही, मई 30 -- भदोही, संवाददाता। जिले के पुलिस जवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास के तहत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कैंटीन का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस आवासों की स्थिति का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कैंटीन में उपलब्ध सुविधाओं, खाद्य एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता तथा स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।एसपी ने कहा कि जवानों एवं उनके परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जवान तभी पूरी तन्मयता से ड्यूटी कर सकेंगे, जब वे और उनका परिवार खुशहाल रहेगा।उन्होंने यह भी पढ़ें- एसपी ने शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, दिए निर्देश आवासों के रंग-रोगन और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.