कैंटर में ठूंसकर ले जा रहे 94 बकरों को कराया मुक्त
बदायूं, मई 18 -- पुलिस ने कैंटर से 94 बकरों को मुक्त कराया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। कार्रवाई के दौरान बरामद बकरों की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोग भी दंग रह गए। बताया जाता है कि कोतवाली पुलिस इस्लामनगर चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फैजगंज बेहटा रोड की ओर से आ रहे कैंटर में बकरों को बेरहमी से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कैंटर को धौंधीघाट के पास पकड़ लिया। जांच में कैंटर के भीतर 94 बकरे अमानवीय तरीके से भरे मिले। कई बकरे बदहवास हालत में थे और उन्हें सांस लेने तक की पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही थी। पुलिस ने मौके से सहजान, नदीम, कासिम, नौशाद और साहिद आलम को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.