अमरोहा, फरवरी 25 -- जोया। दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रहे कैंटर में तेज रफ्तार कार पीछे से जा घुसी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जबकि कार चालक गंभीर घायल हो गया। कस्बा डिडौली में हाईवे पर हादसा बुधवार सुबह आठ बजे हुआ। कैंटर दिल्ली से बरेली जा रहा जबकि हरियाणा के जिला भिवानी के चाहड़ थाना क्षेत्र के गांव सिरसी निवासी विक्रम पुत्र विजय कुमार अपनी कार में सवार होकर मुरादाबाद जा रहे थे। कैंटर चालक के अचानक ब्रेक लेने से तेज रफ्तार कार पीछे से उसमें जा घुसी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विक्रम सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, कैंटर छोड़ चालक मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...